पंडरिया।विकासखंड पंडरिया में उल्लास नवभारत साक्षरता प्राधिकरण कार्यक्रम में 72 पंचायतों में महापरीक्षा अभियान अन्तर्गत रविवार को महाररीक्षा का आयोजन किया गया। जिसके तहत सभी निरक्षर लोग जो समय रहते अध्ययन अध्ययन नहीं कर पाए 15 वर्ष से ऊपर के असाक्षरों का परीक्षा लिया गया। जिसमें विकासखंड के समस्त लोग लाभ लेने केंद्रों में जाकर अपने आपको साक्षर करने पहुंचकर अपने पंडरिया क्षेत्र को निरक्षरता से मुक्त करने का प्रयास कर रहे है।ब्लाक के सभी पंचायतों में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं को परीक्षा केंद्र बनाया गया।विकासखंड पंडरिया से विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडरिया से एम के गुप्ता बीआरसीसी आर एम यादव एस पी डड़सेना विकास खंड परियोजना अधिकारी एवं सभी संकुल के समन्वयक अपने संकुल क्षेत्र के नोडल अधिकारी अधिक से अधिक संख्या में असाक्षरों को परीक्षा में शामिल करने हेतु कार्य किये।ग्राम पंचायत दलपुरवा ,ग्राम पंचायत सोमनापुर नया में शत प्रतिशत नामांकित असाक्षर परीक्षा में सम्मिलित हुए।ग्राम के जनप्रतिनिधि भी परीक्षार्थी को घर से बुलाकर बैठाने में सहयोग भी किए।पंडरिया ब्लाक को 4793 जिला कबीरधाम से बैठाने हेतु लक्ष्य दिया गया था।जिसमें शतप्रतिशत उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हुए।







