भोरमदेव शिक्षक क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट में पंडरिया का कब्जा


पंडरिया।भोरमदेव शिक्षक क्रिकेट एसोसिएशन कबीरधाम के तत्वावधान में कवर्धा जिले के कार्यरत शासकीय स्कूलों के शिक्षक के मध्य जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता स्वामी करपात्री स्टेडियम कवर्धा मे रविवार को आयोजन किया गया। आयोजन समिति के कामता प्रसाद चंद्रवंशी, गजराज राजपूत एवं साथी शिक्षक विगत 7 वर्षों से आयोजन किया जा रहा है। प्रति वर्ष यह आयोजन दिसंबर माह में प्रारंभ हो जाता है।क्योंकि सभी शासकीय शिक्षक हैं,यह मैच केवल अवकाश के दिनों में रखा जाता है।शनिवार और रविवार विशेषकर ईश वर्ष जिले से 14 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच पंडरिया और रणवीरपुर के मध्य खेला गया। रणवीरपुर के कप्तान जितेंद्र चंद्रवंशी ने टॉस जीत कर पंडरिया टीम के कप्तान विपिन पाठक को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पंडरिया टीम ने 12 ओवर में 04 विकेट खोकर 165 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें नरसिंह राजपूत के 57 रन, मोहन मुरारी साहू के द्वारा 49 रन, साथ ही रवि सिंह के द्वारा 35 रनों का योगदान दिया गया। रणवीपुर की टीम लक्ष्य के पीछा करते हुए केवल 9 ओवर में 63 रन बना कर पूरी टीम आउट हो गया।पंडरिया टीम 102 रनो से मैच जीत कर टीचर प्रीमियर लीग कवर्धा का 7 वे वर्ष का विजेता बना।

फाइनल मैच के मुख्य अतिथि कैलाश चंद्रवंशी जिला पंचायत उपाध्यक्ष, चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा विजेता पंडरिया टीम को ट्रॉफी 35000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 21000 और ट्रॉफी साथ ही तृतीय पुरस्कार उड़िया टीम को ट्रॉफी 10000 रुपए नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।मैंने ऑफ द सीरीज पंडरिया टीम के खिलाड़ी नरसिंह राजपूत को दिया गया। साथ ही पंडरिया के ओर से सी एल कुर्रे, आशीष मिश्रा, सुरेंद्र गिरी, सुलभ,हमीद खान, राजेंद्र साहू, तुलेश्वर राजपूत, ईश्वर चेलक, टीकाराम, वासुदेव, खेलन धुर्वे, राजा मरका,म सूर्या सहित सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।