जिला कांग्रेस में पंडरिया का बढ़ा दबदबा,नगर से ही 7 लोगों को जिला कांग्रेस में मिला स्थान


पंडरिया।नगर सहित ब्लाक का दबदबा कांग्रेस में बढ़ रहा है।नवीन जायसवाल के जिलाध्यक्ष बनने के बाद से कांग्रेस में एक बड़ा परिवर्तन देखने मिल रहा है।जो कांग्रेस व क्षेत्र के लिए आने वाले समय में बेहतर साबित हो सकता है।बुधवार को कांग्रेस द्वारा जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की गई है,जिसमें नगर सहित क्षेत्र को पर्याप्त दमदार उपस्थिति दी गई है।अकेले नगर से ही तीन महामंत्री बनाये गए हैं जो राजनीति में क्षेत्र की राजनीति में गहरी पकड़ रखते हैं।नवनियुक्त महामंत्री में दिनेश कोशरिया जो पिछले तीन बार जनपद सदस्य रह चुके हैं।वर्तमान में भी जनपद सदस्य के पद पर निर्वाचित हैं तथा सतनामी समाज मे गहरी पैठ व सादगी पूर्ण व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।मनीष शर्मा जो सरल स्वभाव के साथ संगठन में कुशल कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं।वे लंबे समय से संगठन के अनेक पदों पर कार्य कर रहे हैं तथा जिम्मेदारी निभा रहे हैं।धीरज सिंह ठाकुर की पहचान प्रखर वक्ता व जनहित के मुद्दों को लेकर मुखर विरोध प्रदर्शन के लिए होती है।इन युवा चेहरे से कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी।इसी तरह नगर के शारदा सोनवानी व सुजीत कुम्भकार को जिले के संगठन में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है तथा रामकुमार गायकवाड़ को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।जो नगर के कांग्रेस को मजबूत करने में सहायक होगी।नगर के अलावा जिला कार्यकारिणी में ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों से प्रशांत खांडे को महामंत्री,पालेश्वर चन्द्राकर को को सचिव,उत्तर चन्द्राकर,साधेलाल अनंत को उपाध्यक्ष,अमन पाटस्कर व शिवकुमार चौहान को महामंत्री तथा कन्हैया यादव को आमंत्रित सदस्य में शामिल किया गया है।पूर्व में कांग्रेस पार्टी कवर्धा से संचालित होती रही है तथा कवर्धा व आस-पास के लोग ही महत्वपूर्ण पदों पर रहते थे। वर्तमान में संगठन में पंडरिया ब्लाक की बढ़ती भागीदारी से पंडरिया के लिए अच्छे संकेत हैं तथा कांग्रेस में परिवर्तन का संदेश देती है।