पंडरिया : जंगल में सरई के 25 पौधे रोपे गए,पर्यावरण संरक्षण समिति का पांच सौ पौधे लगाने का लक्ष्य


पंडरिया-पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया द्वारा सोमवार को वन क्षेत्र पंडरिया कक्ष क्रमांक 498 अंतर्गत क्रांति जलाशय के पास वन विकास निगम पंडरिया के सहयोग से सरई (साल) के 25 पौधे रोपित किये गए।क्षेत्र के वनों में सरई वृक्ष के घटते संख्या को देखते हुए समिति ने इसके रोपण के लिए वन विकास निगम के साथ मिलकर कार्य करने की योजना बनाई है।जिसकी शुरुआत आज 24 अगस्त को पंडरिया विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन के अवसर पर करते हुए 25 पौधे लगाकर की गई।समिति ने विधायक श्रीमती बोहरा से क्षेत्र के वनों को सुरक्षित रखने की मांग करते हुए क्षेत्र के वनों में सरई वृक्षो की संख्या बढ़ाने सहयोग की अपेक्षा जताई है।समिति के मोहन राजपूत ,अनुराग ठाकुर,राजीव श्रीवास्तव व गोविंद रजक सहित सभी सदस्यों ने बताया कि पंडरिया वन क्षेत्र में लगातार कटाई के चलते साल के गिनती के पेड़ बच गए हैं।जिससे क्षेत्र का तापमान निरंतर बढ़ रहा है।साथ ही पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।जिसके चलते साल के पौधे लगाने की जरूरत है।उन्होमे इस बरसात सीजन में वन क्षेत्र के कुछ चिन्हित स्थानों में सरई के 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।समिति ल सादस्यों में बताया कि वन विकास निगम द्वारा इस कार्य मे सहयोग प्रदान किया जा रहा है।उन्होंने वन विभाग से भी शासकीय योजना अंतर्गत वन क्षेत्र में साल के पौधे लगाने की मांग की है।


समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से भी इस अभियान में सहयोग प्रदान कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।इस दौरान समिति के मोहन राजपूत, अनुराग ठाकुर, चंद्रप्रकाश राजपूत, राजीव श्रीवास्तव, मुकेश कौशिक, कमलकांत देवांगन, गोविंद रजक, आशीष मिश्रा, रेंजर जागेश कुमार, शिवनंदन गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित थे।