पंडरिया : 2500 घन मीटर अवैध रेत जप्त,राजस्व व खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही


पंडरिया-ब्लाक मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित गांव खरहट्टा में रविवार सुबह रेत उत्खनन व भंडारण की शिकायत पर कार्यवही की।राजस्व एवम खनिज विभाग ने पुलिस प्रशासन के साथ खरहट्टा मे करीब 2500 घन मीटर अवैध रेत भंडारण जप्त किया है।राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खरहट्टा निवासी रामेश्वर चन्द्राकर से 1000 घन मीटर,धर्मेंद्र चन्द्राकर से 750 घन मीटर,मुन्ना चन्द्राकर के पास से 450 घन मीटर,पंकज चन्द्राकर से 350 घन मीटर तथा विष्णु चन्द्राकर के पास से 110 घन मीटर अवैध रेत जप्त किया गया है।तहसीलदार संजय मोध्या ने बताया कि खरहट्टा में हाफ नदी में अवैध उत्खनन व भंडारण की शिकायत मिली थी,जिसके आधार पर कार्यवाही की गई है।
कई जगह हो रहा उत्खनन– क्षेत्र के हाफ नदी व आगर नदी में लंबे समय से रेत उत्खनन का कार्य चल रहा है।पूरे गर्मी के दौरान क्षेत्र में बनने वाले सीसी रोड व अन्य निर्माण के लिए इसी रेत का प्रयोग होता है।