पंडरिया।नगर में रविवार को 5 पौधे लगाकर लोगों को जागरूक किया गया।रविवार सुबह पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के साथ शारदा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संतोष जैन व सस्वती शिशु मंदिर के स्टाप द्वारा स्कूल परिसर में कदम्ब का चार पौधा रोपित कर संरक्षित किया गया तथा लोगों को पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रेरित किया।इसी तरह शिक्षक कमलकांत देवांगन ने भी रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में बरगद का एक पौधा रोपित कर अपने जन्मदिन को यादगार बनाया।उन्होंने सभी लोगों से अनेक अवसरों पर पौधारोपण करने की अपील की।इस दौरान मोहन राजपूत, अनुराग ठाकुर, चंन्द्रप्रकाश राजपूत, गोवोन्द रजक, राजीव श्रीवास्तव, शंकर चन्द्रवंशी, कमलकांत देवांगन, मिथलेश पाटकर, प्रदीप बाटवे, रामकुमार भास्कर व संजय पाटकर उपस्थित थे।







