पंडरिया ।विद्यालय के बालिकाओं को कामिनी जोशी अधीक्षिका के द्वारा संकुल के सभी शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया।इसमें संकुल समन्वयक सतीश तिवारी, हाईस्कूल प्रभारी प्राचार्य कुलदीप शर्मा ,नीतू तिवारी ,भीखम ,दयाबाई ,प्रीति मीना,चितरेखा,नंदनी , सरस्वती चेलक ,एस साहू एवं संस्था में कार्यरत स्टाफ इसमें शामिल होकर भोजन किये।कामिनी जोशी ने बताया ऐसे आयोजन से सामुदायिक सहभागिता एवम अपनत्व का विकास होता है। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब न्योता भोजन समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन या तो पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं।जिससे अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में मिठाई, नमकीन, फल या अंकुरित अनाज आदि के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकते हैं.।
इस आयोजन में सभी विद्यार्थी को भोजन के साथ फल ,एवम मिष्ठान,खीर केक का वितरण किया गया।







