पंडरिया : घुमंतू बच्चे को प्रवेश दिलाया गया,मुँह मीठा कर किया स्वागत


पंडरिया-ब्लाक के ग्राम पौनी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पौनी के प्रधानपाठक वासुदेव सिंह राठौर के नेतृत्व में सघन सर्वे कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत शाला में प्रवेश दिलाया गया। इस प्रकार एक घुमंतू वंचित भड़ढरी जाति के बालिका लक्ष्मी पिता पन्ना लाल माता पुष्पा बाई को घर पर ही गुलाल लगाकर मुंह मीठा कर विद्यालय में प्रवेश दिया गया।वहीं शासन द्वारा मिलने वाले निःशुल्क पाठयपुस्तक , गणवेश प्रदान कर प्रधानपाठक वासुदेव सिंह राठौर द्वारा प्रवेशित किया गया व माता पिता को समझा कर आश्वस्त किया गया। इस दौरान माता पिता सहित आसपास के लोग उपस्थित रहे।