पंडरिया : खैरडोंगरी में तीन दिवसीय योग शिविर का हुआ आयोजन

पंडरिया।ब्लाक के ग्राम खैरडोंगरी में 3 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। 2 फरवरी से प्रारंभ हुए शिविर का समापन 04 फरवरी शनिवार को हुआ। योग शिविर पतंजलि योग पीठ से आये योगाचार्य शिवकुमार निषाद के द्वारा करवाया कराया गया। जिसमें आस पास के शिक्षक, बच्चे, सभी योग कर अपने सवास्थ्य लाभ प्राप्त किये।योग में पद्मसन,वज्रासन,अनुलोम-विलोम,सूर्य नमस्कार,भ्रामरी सहित अन्य आसन बताये गए साथ ही इनके लाभ से अवगत कराया।

योग शिविर खैरडोंगरी शाला प्रांगण में स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए व रोगों से छुटकारा पाने,बीमारी का समाधान पाने तथ आयुर्वेदिक सलाह लेने के लिए योगाचार्य शिवकुमार निषाद से मिलने सुबह 5 बजे से मिलने पहुंच रहे थे।रामचरित सिंह, देवलाल साहू
दिलीप साहू,जितेंद्र सिंह ठाकुर,
मोतीराम साहू,मनोज बाँधेकर,राजा सिंह ठाकुर,प्रफुल सिंह,भान सिंह,राघव खान,विलकर,राम बाबू,लक्ष्मीनारायण शर्मा
,राजेन्द्र साहू,पुष्पराज सिंह,सूरज कुमार साहू सहित अनेक लोगों ने योग का लाभ प्राप्त किया।