पंडरिया।ब्लाक के वन क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण की खबर से वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है।वन विकास निगम के बदौरा,जामुनपानी,बगबुड़ा, सहित कई क्षेत्र अति संवेदन शील है जहां बड़े पैमाने पर जंगल काटकर खेती की जाती है तथा अतिक्रमण होता है।वन विलास निगम इन क्षेत्रों में पंचायत प्रतिनिधियो व पट्टा धारियों को बुलाकर पंचनामा कर रही है तथा मिले हुए पत्ते के दायरे में खेती करने की समझाइश दे रही है।शनिवार को बदौरा मार्ग पर गरगरा में किसानों व जनप्रतिनिधियों को बुलाकर समझाईश दी गई।रेंजर जागेश कुमार गोंड ने बताया कि सभी क्षेत्रों में किसानों को अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी जा रही है।उन्होंने अतिक्रमण करने वालों के ऊपर कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने बताया कि विगत दिनों क्रांति जलाशय के पास सिचाई विभाग व वन विभाग द्वारा संयुक्त जांच की गई है तथा जुताई वाले क्षेत्र में फसल नहीं लगाने की चेतावनी दी गई है।







