पंडरिया-शुक्रवार शाम करीब 5 बजे कवर्धा से अक्षत कलश नगर के गांधी चौक पहुंची।जहां नगरवासियों द्वारा अक्षत कलश का पूजा अर्चना किया गया।जिसके पश्चात अक्षत कलश यात्रा को बाजे-गाजे के साथ महामाया मंदिर होते हुए हनुमान मंदिर ले जाया गया। अक्षत कलश को नगर के बड़े पुल के पास स्थित हनुमान मंदिर में वितरण के लिए रखा गया।जिसे ब्लाक के (राशि संग्रह) 35 मंडल के सभी गांवों में 22 दिसम्बर से वितरण कर आयोध्या आने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा।इस दौरान नगर में जय श्री राम के नारे लगते रहे।स्वागत रैली में बड़ी संख्या में नगर के पुरुष व महिलाएं शामिल हुए।







