पंडरिया:प्राथमिक शाला डबरी में विद्या की देवी माँ सरस्वती की प्राकट्य उत्सव बसंत पंचमी व मातृपितृ पूजन दिवस मनाया


पंडरिया-प्राथमिक शाला डबरी में विद्या की देवी माँ सरस्वती की प्राकट्य उत्सव बसंत पंचमी व मातृपितृ पूजन दिवस मनाया गया।इस अवसर पर माँ सरस्वती की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करके पूजन अर्चन किया गया। जिसके बाद छात्र अपने मातृपितृ के चरणों पुष्प अर्पित करके पूजा किये।कार्यक्रम को मातृशक्तियों ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दिव्या भास्कर ने कहा आप सभी बच्चों से सभी माता पिता से बड़ी उम्मीद है।हमारे सपने को आप सभी पढ़ लिखकर साकार करेंगे। इसलिए रोज स्कूल आएं।इस अवसर हाईस्कूल, मिडिल स्कूल, प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। प्राथमिक शाला डबरी के प्रधानपाठक होरीलाल गबेल ने कहा कि माता पिता अपने बच्चों के लिए हर कष्ट सहती है और अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।इसलिए सभी बच्चे रोज स्कूल आकर अच्छी शिक्षा प्राप्त करें। इंदु ने बड़ी भली है अम्मा मेरी कविता को सुनाया। कक्षा दूसरी की छात्रा हितेश्वरी यादव ने 20 तक पहाड़ा सुनाकर सबका मन मोह लिया।