पंडरिया:नगर सहित ब्लाक के सभी प्राथमिक,माध्यमिक,हाई व हायर सेकंडरी स्कूलों में बसन्ती पंचमी व मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया


पंडरिया-नगर सहित ब्लाक के सभी प्राथमिक,माध्यमिक,हाई व हायर सेकंडरी स्कूलों में बसन्ती पंचमी व मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया।इस दौरान बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा,वहीं अपने माता- पिता का पूजा किया ।नगर के शा. कन्या उच्च. मा.शाला में जिला शिक्षा अधिकारी एम. के.गुप्ता एवं प्राचार्य श्री आर.पी. सिंह की उपस्थिति में सरस्वती पूजन का कार्यक्रम मनाया गया।इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एमके गुप्ता ने मां सरसस्वती मो ज्ञान की देवी बताते हुए माता -पिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता- पिता ही भगवान का रूप हैं।उन्होंने बच्चों को हमेशा माता-पिता के सम्मान के अनुरूप कार्य करने की बात कही।इस अवसर पर संस्था प्रमुख एन. के.एक्का, सी.एस. क्षत्री,एस पी मिश्रा, डी के तिवारी, टी एल चेलसे,भारती ठाकुर,तथा विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।कन्या शाला के अलावा आत्मानन्द विद्यालय,महामाया स्कूल,बुनियादी स्कूल,समरूपारा स्कूल सहित सभी विद्यालयों में बसंत पंचमी मनाया गया।इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों मैनपुरा,डोमसरा,पाढ़ी,बिरकोना,रहमान कापा,मोहतरा,सोनपुरी,रेंहुटा, पिपरखूँटी,नवागांव,पौनी, सहित सभी गांव के विद्यालयों में बसंत पंचमी व मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया।