पंडरिया।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव शनिवार को कोलेगांव के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे,इस दौरान वे नगर से होकर गुजरे।यह साव का प्रथम नगर आगमन था। साव का नगर पहुंचने पर युवा मोर्चा व महिला मोर्चा पंडरिया द्वारा स्वागत किया गया।इस दौरान महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष अंजू शर्मा,सांसद प्रतिनिधि रितेश सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष नरोतम साहू,सुमित तिवारी सहित सौ से अधिक संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।
