
राजकुमार सिंह ठाकुर
पंडरिया/महली । ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ शुक्रवार को ग्राम महली में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष नीलू चद्रवंशी रहे। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष तुलस कश्यप ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सादस्य अमित चन्द्राकर,भगवती बिशोक चन्द्राकर,उत्तर चन्द्राकर,सरपंच प्रतिनिधि रघुराई चन्द्राकर रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि स्वस्थ्य शरीर मे स्वस्थ्य मष्तिष्क का विकास होता है।स्वस्थ्य शरीर के लिए खेल आवश्यक होता है। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि इस प्रतियोगिता से बच्चों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।जिसके लिए उन्होंने पालक व शिक्षक से से बच्चों के शिक्षा व खेल के लिए भरपूर सहयोग व मार्गदर्शन करने की अपील की।उन्होंने विद्यालय स्तर के समस्याओं से अवगत कराने की बात भी कही।इससे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष तुलस कश्यप व अमित चन्द्रवंशी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा व खेल दोनों जरूरी है।शिक्षा, खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम ही छात्र को सम्पूर्ण बनाता है।शासन द्वारा बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए विभिन्न आयोजन किये जाते हैं,इसका लाभ बच्चों को मिल रहा है।शुक्रवार को समस्त एकल खेल प्राथमिक व माध्यमिक शाला के बालक बालिका ललितकला- चित्रकला, रंगोली, निबंध, वादविवाद, तात्कालिक भाषण, करसुराईटिंग, कनवर्सेशन, सुलेख, पहाड़ा, विज्ञान माडल, लंगडी, बोरा, सुई धागा, घडा़ दौड़,जलेबी, लंबी कूद, गोला, फुगडी, शतरंज,100,200,400,600 दौड़, कुर्सी दौड़ सहित अन्य खेल सम्पन्न कराए गए।*खेल के लिए सहयोग दिया गया*-कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान अतिथियों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।जिसमें मुख्य अथिति नीलकंठ चंद्रवंशी ने द्वितीय पुरुस्कार के लिए 10हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया,वहीं तुलस कश्यप ने अपने निधि से सांस्कृतिक मंच व बच्चों के इस आयोजन कर लिए 5 हजार रुपये नकद राशि प्रदान किया।प्रतियोगिता के दौरान अतिथियों के अलावा विकास खंड शिक्षा अधिकारी जीपी बनर्जी,अश्वनी चन्द्राकर, राकेश चन्द्रवंशी, अर्जुन चन्द्रवंशी, दीपक ठाकुर,सभाजीत सिंह,शत्रुहन डड़सेना,सतीश तिवारी,कलीराम चन्द्राकर,ईश्वर तिवारी,मोहन राजपूत,गुरुदीप सिंह,मक्कड़,पवन पाठक,विजय चंदेल,राजर्षि पांडेय,राजीव श्रीवास्तव,भागीरथी चन्द्राकर,शोभनाथ साहू,मनीराम ध्रुव,नीलम धनकर,नीलम श्रीवास्तव,कुमुदिनी तिवारी,रेणु शुक्ला,ज्योति सिदार,किलेश्वरी उमरे,सीमा शुक्ला,कामिनी जोशी,प्रभा पांडेय,रश्मि पांडेय,यक्ष चन्द्राकर,रामसहाय चन्द्राकर,सहित सभी पीटीआई,शिक्षक व छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।







