पंडरिया : ब्लाक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन…तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर बच्चों का किया स्वागत


पंडरिया।नगर के पीएमश्री आत्मानंद स्कूल में बुधवार दोपहर ब्लाक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भावना बोहरा शामिल हुई।विधायक भावना बोहरा ने बच्चों व शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे जब विद्यालय में दाखिला लेते हैं तो मन मे स्कूल जाने के नाम पर झिझक होती है।साथ ही गर्मी छुट्टी के बाद स्कूल जाना बोझ लगता था,किंतु आज स्कूल खुलने को उत्सव के रूप में मनाया जाता है।जहां बच्चों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया जाता है तथा उन्हें नए जगह में आने पर उन्हें स्वच्छ व सौहार्दपूर्ण वातावरण मिलता है।


उन्होंने बताया कि वे भी शासकिय स्कूल से शिक्षा प्राप्त की हैं,उन्होंने बताया कि ब्लाक का शिक्षा के स्तर काफी बेहतर है।सभी को शिक्षा प्राप्त करने कहा।उन्होंने बच्चों से अनेक प्रश्न पूछे। प्रिंसिपल बनने के बाद आप क्या करेंगे।शिक्षिका बनने पर क्या करेंगे, 7 दिन के लिए मोबाइल बन्द कर दिया जाए तो शिक्षा पर क्या असर पड़ेगा जैसे प्रश्नों का बच्चों ने जवाब दिया।


उन्होंने सभी बच्चों को मोबाईल को 24 घंटे बंद करने तथा उसके बाद होंने पर परिवर्तन को अनुभव करने की बात कही।उन्होंने कहा कि जीवन में माता – पिता व गुरु का हमेशा वेल्यू करने तथा अपने से बड़ों के शिक्षा प्रद बातों को अपनाने की बात कही।

श्रीमती बोहरा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पंडरिया को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है।जिससे इस क्षेत्र में रहने वालों बच्चों को लाभ होगा।जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट ने कहा कि शासन द्वारा बच्चों को पढ़ाई के लिये अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही है।निशुल्क शिक्षा के साथ निशुल्क गणवेश,पुस्तक,सायकल,छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।उन्होंने कहा कि आज पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लास लगने लगी है। शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओ का लाभ लेकर अच्छी शिक्षा प्राप्त करने की अपील की।श्री भट्ट ने कहा कि क्षेत्र के मतदाताओं ने बहुत ही सक्रिय व संवेदनशील विधायक का चयन किया है।विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया अब शहर के रूप में विकसित हो रहा है।

इससे पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता नवल किशोर पांडेय ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने लंबे अनुभवों के बारे में बताते हुए सभी बच्चों को प्रवेश दिलाने तथा अच्छी शिक्षा प्राप्त करने कहा।उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं ही देश के भविष्य हैं।वरिष्ठ नेता चंद्रकुमार सोनी,नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, जनपद अध्यक्ष नंदिनी साहू में संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा सभी बच्चों को पढ़ने का समान अवसर प्रदान किये जा रहे हैं जिससे लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है।इस दौरान मंडल अध्यक्ष रविश सिंह ठाकुर,प्रदीप पूरी गोस्वामी, चंद्रकुमार सोनी, सुमित तिवारी,मनोज ठाकुर,छत्रकिशोर तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू,अमन पाठक, गोलू ठाकुर, हरीश जैन, देवेंद्र गुप्ता,यशपाल छाबड़ा, बीईओ दीपक ठाकुर,बीआरसीसी राममुरारी यादव, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी रामचंद साहू सहित सभी शैक्षिक समन्वयक,शिक्षकगण व बच्चे उपस्थित थे।


मिठाई खिलाकर तिलक लगाया गया

इस दौरान विधायक भावना सहित सभी अतिथियों ने नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई तथा सभी बच्चों को पाठ्यपुस्तक प्रदान किया।श्रीमती बोहरा ने सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने की बात कही।
सायकल वितरण किया गया– शाला प्रवेश उत्सव के दौरान विधायक भावना बोहरा में हाईस्कूल के छात्राओं को सरस्वती साइकल योजनांतर्गत सायकल प्रदान किया तथा कहा कि सायकल से बालिकाओं को सायकल से विद्यालय आने में सहयोग मिलता है तथा बालिकाएं आत्मनिर्भर बनती है।