पंडरिया: विधायक भावना बोहरा की अगुवाई में रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने पीएम मोदी के जन्मदिवस को बनाया खास

पंडरिया।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।


छत्तीसगढ़ की उत्कृष्ट एवं पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं और युवा साथियों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के राष्ट्र सेवा और समर्पण से प्रेरणा लेकर युवाओं ने सेवा का संकल्प लिया।शिविर में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र, पानी, लीची, केला एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री थानेश्वर जायसवाल, भाजपा अजजा मोर्चा जिला महामंत्री राजकुमार नेताम, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख पूरन राजपूत, भाजयुमो पंडरिया मंडल अध्यक्ष हरि साहू, भाजयुमो पाण्डातराई मंडल अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।