पंडरिया-ब्लाक के ग्राम डोमसरा मोड़ बिजली ऑफिस के पास मंगलवार शाम भीषण सड़क दुर्घटना हो गई।जिसमें 35 वर्षीय बेटी की मौत हो गई तथा 55 वर्षीय पिता का पैर फैक्चर हो गया तथा गंभीर चोट आई है।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम डोमसरा निवासी चंदराम निर्मलकर अपनी बेटी फुलेश्वरी निर्मलकर के साथ धान की रोपाई कर मोपेड पर घर लौट रहे थे।दोनों बिजली ऑफिस के पास पंडरिया-मुंगेली मुख्य मार्ग से गांव की ओर मुड़ रहे थे।इसी दौरान सामने से आ रही हुंडई कार क्रमांक cg10 nc5100 मुंगेली की ओर से आ रही थी।जिसने ज़ोरदार टक्कर मार दी।ठोकर मारने के बाद कार चालक दो किलोमीटर आगे जाकर नवगांव हटहा के पास कार को छोड़कर फरार हो गया।

इन्हें नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।इस दुर्घटना में महिला फुलेश्वरी की मौत हो गई तथा पिता चंदराम का बायां पैर फैक्चर हो गया तथा कई जगह छोटे आई है।चंदराम को कवर्धा रेफर कर दिया गया वहीं बुधवार सुबह फुलेश्वरी के शव का पोस्टमार्टम पश्चात परिवार जनों को सौप दी गई।कुंडा पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।






