पंडरिया।ब्लाक के ग्राम बाघामुड़ा में शनिवार शाम क्रिकेट खेलने को लेकर जमकर विवाद हो गया। बात गाली-गलौज से शुरू होकर मारपीट तक पहुंच गई तथा चाचा-भतीजे को पीट दिया। सिर पर पत्थर लगने से एक युवक लहूलुहान हो गया। घटना के बाद मामला पंडरिया थाने पहुंचा और पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
ऐसे शुरू हुआ विवाद—-
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 30 मई की शाम 5:30 बजे हर्ष तिवारी का छोटा भाई ओम तिवारी दोस्तों के साथ महादेव दुकान के पीछे खेत में क्रिकेट खेल रहा था। पवन चंद्राकर और ओम तिवारी क्रिकेट खेल रहे थे।दोनों का कुछ बात को लेकर विवाद हुआ और पवन ने ओम को गाली गलौच करते हुए धप्पड़ जड़ दिया।इस बात को लेकर ओम अपने चाचा राजकुमार तिवारी एवम बड़े भाई हर्ष तिवारी को बताने घर आया।समझाने गए ओम के चाचा राजकुमार तिवारी विवाद सुलझाने पहुंचे तो मामला और बिगड़ गया। आरोप है कि पवन चंद्राकर अपने दो साथियों के साथ आ गया और तीनों ने मिलकर राजकुमार तिवारी व हर्ष तिवारी के साथ हाथ-मुक्के से मारपीट शुरू कर दी। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। सिर पर मारा पत्थर मारपीट के दौरान पवन चंद्राकर ने पत्थर उठाकर हर्ष तिवारी के सिर पर मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। हर्ष को 7 टांके भी लगे है।ओम तिवारी और राजकुमार को भी चोटें आई हैं। शोर सुनकर आसपास के पार्थ तिवारी, समीर डहरिया, अजय डहरिया समेत अन्य लोग पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पुलिस ने दर्ज किया केस–
घायल हर्ष तिवारी ने 112 डायल पर सूचना दी। इलाज के बाद रात 9:18 बजे पंडरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने पवन चंद्राकर व अन्य दो के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच ASI माणिक लाल सिन्हा कर रहे हैं।







