पंडरिया।ब्लाक के शा.प्रा.शाला डबरी में शाला के सफल संचालन और छात्रों में नेतृत्व कौशल, अनुशासन, परस्पर सहयोग व शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारुरूप चलाने के लिए बाल कैबिनेट का गठन किया गया ।शाला के शालानायक इंदु कश्यप, उपशालनायक सिलोचना चुनी गई।पर्यावरण प्रभारी युवराज भास्कर,क्रीड़ा प्रभारी बलराम कश्यप,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी भारती कश्यप,स्वच्छता प्रभारी दीपिका कश्यप,पेयजल व्यवस्था प्रभारी गोदावरी, चंचल कश्यप, सुरक्षा प्रभारी नागेश्वर निर्मलकर बने।

इसी प्रकार 5 वी के कक्षानायक सौरभ चंद्राकार,चौथी के कुशल कश्यप, तीसरी अभिलाष ,दूसरी अमित पहिली में चंचल विश्वकर्मा कक्षानायक बने ।उप कक्षा नायक पांचवी से हितेश्वरी यादव,चौथी काव्या पात्रे, तीसरी तमन्ना दिवाकर,दूसरी रितिका कश्यप,पहली में प्रवीण यादव बने।
संकुल समन्वयक एवं प्रधानपाठक होरीलाल गबेल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दिया व श्री गबेल ने कहा छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास, नेतृत्व क्षमता का विकास,सफल शाला संचालन के लिए बाल कैबिनेट का गठन बहुत ही आवश्यक है।इससे शैक्षिक गतिविधि सुचारूरूप से संचालित होता है। शिक्षक फागुराम साहू,शिक्षिका माया गबेल ने छात्रों के निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम में संजय चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे ।







