पंडरिया : सोमनापुर में मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव


पंडरिया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडरिया के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम के आदेशानुसार संकुल सोमनापुर नया में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया, जिसमें बीईओ दीपक ठाकुर की उपस्थिति एवं ग्राम पंचायत सोमनापुर नया के सरपंच भूपेंद्र पटेल ,उपसरपंच मोहनपटेल, एवं समस्त पंच उपस्थित हुए।इस दौरान कक्षा 1ली, 6वी कक्षा 9वी के छात्र/ छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कर, गुलाल लगाकर मीठा खिलाया गया।बीईओ श्री ठाकुर ने अपने सभी नवप्रवेशी बच्चों को नया सत्र में स्वागत करते हुए शिक्षकों को वीएसके ऐप में अतन्डेन्स लगाने तथा टीबीसी में पुस्तकों का स्कैनिंग करने हेतु निर्देशित किया ।डेली डायरी नियमित रूप से लिखने को निर्देशित किया गया।इस दौरान संकुल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं,ग्रामीण व बच्चे उपस्थित थे।