पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना कवर्धा जिले का प्रथम राष्ट्रीय स्तर के पुरुस्कार,नेशनल क्वालिटी ऐसोरेंस स्टैण्डर्ड,पाने वाली संस्था’ 91.54 प्रतिशत से मारी बाजी…पंडरिया के साथ साथ जिले का किया नाम रौशन

पंडरिया।NQAS के तहत पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने इंटरनल एसेसमेंट, जिला स्तरीय ऐसेसमेन्ट, राज्य स्तरीय एसेसमेंट एवं नेशनल लेवल ऐसेसमेन्ट के सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन चारो स्तरों पर स्वास्थ्य केंद्र की स्वच्छता, सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की संतुष्टि का मूल्यांकन किया गया, जिसमें पंडरिया ने 91.54% का उच्चतम स्कोर प्राप्त किया। एवं अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।


विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रसिद्ध पंडरिया सीएचसी पहले भी दो बार राज्य स्तरीय कायाकल्प पुरुकार मुख्यमंत्री जी से प्राप्त कर चुके है
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “कायाकल्प योजना सम्मान समारोह” में पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने राज्य का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य केंद्र बनने का गौरव प्राप्त किया था। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए टीम पंडरिया को सम्मानित किया था


पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपनी 24×7 प्रसव सेवाओं,सी सेक्शन,डायरेक्ट माइक्रोस्कोपी सेंटर, हमर लैब, और आपातकालीन सेवाओं ,NRC, डिजिटल एक्सरे की सेवाओं के लिए जाना जाता है। यह स्वास्थ्य केंद्र लगातार स्वच्छता और सेवाओं की गुणवत्ता के मानकों पर खरा उतरा है।
स्वास्थ्य सचिव और एनएचएम एमडी ने सराहा
स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया एवं एवं DHS/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार झा ने टीम को सराहा और बधाई संदेश दिया की , “पंडरिया की सफलता समर्पण, अनुशासन और बेहतर नेतृत्व का परिणाम है। यह अन्य केंद्रों के लिए एक आदर्श है इसी तरह और मेहनत कर आगे बढ़ते रहे।”
क्षेत्रीय शासन की भूमिका मे विधायक का अहम नेतृत्व
एम्बुलेंस एवं स्वास्थ्य स्तर को पंडरिया मे बेहतरीन स्तर प्रदान करने के लिए विधायक भावना बोहरा का अटूट योगदान रहा है, जिनके नेतृत्व से यह संभव होना हुआ है, उन्होंने पंडरिया के लोगो के लिए स्वास्थ्य को प्रगतिशील बनाने के लिए तरपरता मे अहम भूमिका निभा रही है, इसी के चलते ही समारोह मंच से ही अधिकारी एवं कर्मचारियों ने विधायक भावना बोहरा का धन्यवाद ज्ञापन किया की उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए उनके द्वारा निस्वार्थ समर्थन निरंतर दिया जा रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों एवं टीमवर्क की भूमिका एवं पहचान
पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इस सफलता के पीछे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. के.तूरे, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.राकेश कुमार, और विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री प्रदीप सिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा। इन अधिकारियों के नेतृत्व और संस्था मे कार्यरत कर्मचारी के टीम वर्क ने पंडरिया को इस ऊंचाई तक पहुंचाया।
मुख्यमंत्री का संदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, स्वास्थ्य केंद्र की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। यह साबित करता है कि हमारे स्वास्थ्य केंद्र सीमित संसाधनों में भी उत्कृष्टता हासिल कर सकते हैं। यह अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणा बनेगा।”
स्वास्थ्य सेवाओं में छत्तीसगढ़ मे पंडरिया की नई पहचान
यह अवसर पंडरिया सीएचसी और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। पंडरिया की सफलता ने यह दिखाया है कि सही नेतृत्व, समर्पण और कुशल प्रबंधन से हर चुनौती को पार किया जा सकता है। यह सम्मान न केवल पंडरिया और जिला कबीरधाम बल्कि पूरे राज्य के लिए प्रेरणादायक है।

*BPM प्रदीप सिंह ठाकुर जो कि पूर्व में भी बस्तर जैसी जगह में कार्य कर वहाँ की संस्था एवं स्वयं को भी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरुकार दिलवा चुके है।तथा कवर्धा जिले के निवासी होने के नाते जिला अस्पताल,कबीरधाम एवं PHC इंदौरी आदि संस्थानों में क्वालिटी मैनेजर के रूप में अपने अनुभव का लाभ देते हुए NQAS सर्टीफिकेशन प्राप्त करने में सहयोग किये है *