पंडरिया पूज्य बाबा जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा का किया अभिनंदन – आनंद सिंह

पंडरिया। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरुघासी दास बाबा के जयंती के अवसर पर नगर में हर्षोंल्लास के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में बाबा जी की धार्मिक मानवी संदेश के साथ झाकी शोभायात्रा निकाली गई ।
इस अवसर पर पंडरिया ब्लाक कांग्रेस के तत्वाधान में ब्लाक अध्यक्ष नवीन जायसवाल, समाज सेवक आनंद सिंह सहित नगर के पार्षदों कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओ ने यात्रा का भव्य स्वागत किया गया ।

अलग अलग मोहल्ले से निकली गुरु दद्दी झाकी व बाबा की तेलचित्र जैतखाम की पूजा अर्चना कर श्री फल,माला व शाल भेट कर प्रसाद स्वरूप लड्डू सभी भक्तों को वितरण किया गया । वहीं बच्चो को बिस्किट ,नमकीन व पानी की व्यवस्था कर भेट की गई।पंडरिया नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में पूरी शोभा यात्रा एकत्रित होकर बाजे गाजे डीजे धूमाल पंथी नृत्य की धुन में सभी थिरके।

नगर में निकली विशाल शोभा यात्रा इस वर्ष और भी ऐतिहासिक रही । भव्य शोभा यात्रा में नगर के सभी मोहल्ले समरूपारा,नवापारा,अलीपुर,मोतिनपुर,बैरागपारा,घोघरापारा,रेहुटा सहित आसपास क्षेत्र  से आए श्रद्धालुजन हजारों की संख्या में उपस्थिति थे।
आनंद सिंह ने सभी को जयंती की शुभकामनाएँ ज्ञापित कर बाबा के परम संदेश मानव मानव एक समान के गुरु वचन को याद किया।वही उपस्थित सभी स्वागतकर्ताओ द्वारा सभी को शुभकामनाएँ दी।