पंडरिया।नगर के सामुदायिक भवन में गुरुवार को विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ।जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,सांसद संतोष पांडेय,विधायक भावना बोहरा,राजेश मूणत सहित क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सभी 11 सीट में बीजेपी जीत दर्ज करेगी।

पंडरिया क्षेत्र सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं व आम जनता में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का उत्साह है।उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाले भाजपा सरकार द्वारा देश हित में अनेक बड़े फैसले लिए गए हैं।तीसरी बार सरकार बनने पर और बड़े निर्णय लिये जाएंगे।सांसद संतोष पांडेय व भावना बोहरा व पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि हर बूथ के कार्यकर्ता की जीत की महत्वपूर्ण कड़ी है।कार्यकर्ताओं के मेहनत से इस बार 400 पार के लक्ष्य को पूरा करना है।इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।कार्यकर्ताओं ने अतिशबाजी व बाइक रैली निकालकर श्री शर्मा का अगवानी किया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अशोक साहू,जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट,गोपाल साहू,क्रांति गुप्ता,चंद्रकुमार सोनी,नवल किशोर पांडेय,कुलदीप छबड़ा,मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू,नरोत्तम साहू सहित विधानसभ के सभी मंडल अध्यक्ष व बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम के पश्चात कुछ कार्यकर्ताओं में आपसी वाद-विवाद हो गया।जिसके बाद साहू समाज के लोगों ने लोरमी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।जो देर रात तक चला।







