पंडरिया-वन उपवनमण्डल पंडरिया के वन विकास निगम क्षेत्रान्तर्गत कक्ष क्रमांक 497 व 498 में अतिक्रमण के खेत तैयार हो चुके हैं।कुछ ही दिनों में इसमें फसल दिखाई देंगे।वन विकास निगम द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने के कारण क्षेत्र के वनों में लगातार खेत का रकबा बढ़ते जा रहे हैं।रहमान कापा -बदौरा मार्ग में क्रांति जलाशय के डुबान क्षेत्र के ऊपर में वनों को काटकर खेत बना लिया गया है।जो करीब 10 एकड़ से अधिक है।वन विकास निगम के अफसर इस क्षेत्र में दौरा करते हैं लेकिन किसी प्रकार कार्यवाही करने से बचते हैं।खेतों की जुताई होते देखने के बाद अब फसल का इंतजार कर रहे हैं।इसके अलावा कई जगह वन भूमि पर जुताई का कार्य चल रहा है।जिसकी जानकारी वन विभाग को है।
मई माह में दिया गया था नोटिस– क्रांति जलाशय के पास अतिक्रमण हुए 10 एकड़ से अधिक वन भूमि को खाली कराने के लिए वन विकास निगम की टीम मई माह में पहुंची थी।इस दौरान अतिक्रमणकारियों को 15 दिनों में खाली करने का नोटिस दिया गया था।किंतु आधा जुलाई माह बितने के बाद भी विभाग का 15 दिन का समय पूरा नहीं हुआ है।नोटिस दिए करीब दो माह हो चुका है।अब तक अतिक्रमण पर कार्यवाही नहीं किया गया है।इसके विपरीत अब इस अतिक्रमित भूमि पर फसल लगाने की तैयारी चल रही है।क्या विभाग अब फसल तैयार होने का इंतजार कर रही है।


वर्शन
“अतिक्रमण कारियों को दूसरा नोटिस दिया गया है।जिसके बाद कार्यवाही किया जाएगा।
आकाश कश्यप,रेंजर,वन विकास निगम,पंडरिया।