पंडरिया : सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया पूर्व सैनिकों का सम्मान


पंडरिया-भाजपा मंडल पंडरिया अध्यक्ष रविश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत् अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।इसी क्रम में गुरुवार को देश की रक्षा में समर्पित होकर कार्य करने वाले पूर्व सैनिको का सम्मान किया गया। जिसमें पंडरिया नगर के विभुति कुमार शुक्ला एवं राजकुमार वैष्णव को सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा अपनी सेवा काल का वर्णन किया गया। उन्होंने अपनी बीती बातों को बताया। कठिन समय में देश के लिये उनका योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है । सेवा संकल्प अभियान के तहत् शासकीय कन्या प्री मेट्रिक एवं पोस्ट मेट्रिक छात्रावास में स्वास्थ्य संबंधी सामग्री वितरण किया गया।आत्मानंद हाई स्कूल के पुस्तकालय में छात्र छात्राओं को पुस्तक वितरण किया गया। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में फार्मेट आवेदन पत्र भरा गया ।इस तरह से देश में सेवा संकल्प अभियान को विभिन्न प्रकार के अलग अलग तरीके से जनजागृति के लिये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।पुरे देश में सेवा संकल्प को देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया और 25 साल बेमिसाल का सबसे बड़ा सेवा संकल्प को लेकर हर एक परिस्थिति को देश के सामने रखा गया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि केंद्र सरकार के विभिन्न केंद्रीय योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों से भी संपर्क किया गया
जिसका सीधा सीधा लाभ लाभार्थियों को उनके खाते में जमा हुआ है पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार किया है।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अधिवक्ता नवल किशोर पाण्डेय , देवेन्द्र गुप्ता ,दिल्लीप जैन , नारायण माली , पार्षद, अनुराग सिंह ठाकुर पार्षद, हरीश जैन , चंद्र कुमार सोनी , मनीष शर्मा , युवा नेता आलोक सिंह ठाकुर ,एवं महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य मिनाक्षी सिंह ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।