पंडरिया:ब्लाक के प्राथमिक शाला डबरी में शनिवार को कक्षा 5 वी के छात्रों का विदाई व सम्मान समारोह आयोजित


पंडरिया।। इस अवसर पर सभी छात्रों व शिक्षकों ने माँ सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प चढ़ाकर पूजा अर्चना किया ।कार्यक्रम में कक्षा 4थी के छात्रों ने कक्षा 5वी के भईया व दीदी को पेन भेटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सभी विद्यार्थियों ने अपने पांच साल के विद्या अध्ययन बारे में अनुभव कथन कहा।कार्यक्रम में शाला परिवार के सभी शिक्षकों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। कार्यकम में पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक दिलीप देवांगन ने विदाई गीत गाया तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी।संकुल प्राचार्य यादूराम सागर ने कहा हमें नियमित स्कूल आना चाहिए, प्रसन्नता सफलता का आधार है। अतः अपने कार्यों को उत्साहपूर्वक करना चाहिए।इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक होरीलाल गबेल ने कहा पांच साल तक प्राथमिक डबरी ने आपके बेहतर शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास किया।श्री गबेल ने कहा सफलता के लिए अनुशासन, समय का सदुपयोग,कड़ी मेहनत तथा अपने कार्यों को ईमानदारी से करना चाहिए।इस अवसर पर शिक्षक राधेलाल टोंन्डर,संजय कुमार चतुर्वेदी, फागुराम साहू, घनश्याम कश्यप व बच्चे उपस्थित रहे।