पंडरिया ।आठवीं के छात्र / छात्राओं को प्रति वर्ष के अनुसार कक्षा 6वी 7वी के छात्र/छात्राओं के द्वारा विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा आठवीं के छात्र आयुष, टिकेश्वर,दामिनी,सत्या, पूजा ने शाला का अनुभव बताया।उन्होंने बताया कि शाला का अनुशासन हमे जीवन में आगे बढ़ने में प्रेरणा का देता है।शिक्षकों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के अलावा अनुशासन कही सीखने नहीं मिलती तथा इस अनुशासन को हमेशा बनाये रखने की बात कही तथा छात्र -छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। बच्चों द्वारा विद्यालय को उपहार प्रदान किया गया तथा सभी बच्चों के लिए मध्यान भोजन समूह के द्वारा खीर, पूड़ी केला,आलु, चना की सब्जी खिलाकर बच्चो को आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम में शिक्षक अशीष मिश्रा, प्रधान पाठक देवानंद चंद्रवंशी, प्रतीमा पांडेय, मीरा चंद्रवंशी, सराेज बाई, चित्ररेखा निर्मलकर सहित बच्चे उपास्थि रहे।







