पंडरिया।वन परिक्षेत्र पंडरिया पूर्व अंतर्गत कोदवा गोडान के वन बहुचर्चित,विवादास्पद और अति संवेदन शील कक्ष क्रमांक 520 में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वाले बारिश शुरुवात होते ही फिर से सक्रिय हो गए थे।जहां शनिवार को वन विभाग की टीम ने कार्यवाही की है। उक्त वन क्षेत्र के भूमि पर खेती के लिए अवैध अतिक्रमण करने वालों के द्वारा 4 ट्रेक्टरों से जुताई की जा रही थी जिसकी सूचना मिलने पर स्थानीय वनकर्मियों ने मौके पर जाकर देखा और जब्ती की कार्यवाही करते हुए चारों ट्रेक्टर को वन कार्यालय परिसर में लाकर खड़ा कर दिया।और इसकी सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों को दी गई!


वाहन चालक रामेश्वर सतनामी,आनंद कुमार गोंड़,भागवत गोंड़,जयप्रकाश गोंड़ से क्रमशःसोनालिका क्रमांक cg09 jj7308,जानडियर सोल्ड,स्वराज सोल्ड व कुबोटा सोल्ड ट्रेक्टर जप्त किया गया।रेंजर पल्लवी गंगवेर ने बताया कि उक्त लोगों द्वारा कोदवा बिट के कक्ष क्रमांक520 के भड़गा नाला के पास अतिक्रमण के उद्देश्य से वन भूमि की अवैध रूप से ट्रेक्टर से जुताई की जा रही थी।साथ ही भूजल संरक्षण के लिए बनाए गए कंटूर ट्रेंच को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है।ट्रेक्टर की जप्ती की गई है तथा चालको का बयान लेकर कार्यवाही की जा रही है।







