पंडरिया।बुधवार को नगर सहित क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश प्रतिमा स्थापित होंगी।इससे पहले सोमवार को नगर के बैरागपारा में कुम्हारों द्वारा गणेश प्रतिमा को अंतिम रूप दिया गया।नगर में करीब 7 कुम्हार परिवार गणेश प्रतिमा बनाने का कार्य करते हैं।जो लगभग 1400 गणेश प्रतिमा का निर्माण करते हैं।नगर में निर्मित गणेश प्रतिमा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी विराजित होती है।कुम्हार मनोज कुमार ने बताया कि वे 30 बड़े आकार तथा 150 छोटे आकार की गणेश प्रतिमा बनाते हैं।इसी प्रकार प्रति कुम्हार परिवार करीब 200 गणेश प्रतिमा बनाते हैं।उन्होंने बताया कि उन्होंने 100 रुपये से लेकर 15000 तक के गणेश प्रतिमा बनाएं हैं।मनोज ने बताया कि उनका पूरा परिवार पखवाड़े भर से अधिक समय से गणेश प्रतिमा बनाने के कार्य मे जुट जाता है,तब जाकर गणेश चतुर्थी तक प्रतिमाएं बन पाती हैं।

- September 18, 2023