पंडरिया।ब्लाक अंतर्गत चने के फसल में फूल लगाने लगे हैं।ब्लाक में करीब 19010 हेक्टेयर चना का फसल लगा हुआ है।


नगर के आस-पास के ग्राम कुम्ही,धोबघट्टी,कापादह,कुंडा क्षेत्र,मोहगांव,रुसे,दामापुर,दुल्लापुर,महली,कोदवा,पलानसरी,पाढ़ी,खैरझिटी सहित अनेक गांवों में चने की अधिक फसल ली जाती है।चने के साथ क्षेत्र में इस वर्ष तिवरा के रकबा में में भी वृद्धि हुई है।ब्लाक में इस वर्ष 4800 हेक्टेयर में तिवरा की फसल ली जा रही है।जो पिछले वर्ष से अधिक है।

पिछले वर्ष ब्लाक के 3900 हेक्टयर में तिवरा का फसल लगाया गया था।कृषि विकास अधिकारी सुरेश चंद्र प्रसाद ने बताया कि चने व तिवरा का फसल इस बार अच्छा है।फसल अच्छी होने की उम्मीद है।उन्होने बताया कि तिवरा का रकबा इस वर्ष बढ़ा है।







