पंडरिया।भारतीय जनता युवा मोर्चा, मंडल पंडरिया को नया नेतृत्व मिला है। संगठन ने युवा कार्यकर्ता हरि साहू को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की घोषणा भाजपा संगठन जिलाध्यक्ष द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर की गई। हरि साहू लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं और पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित कार्यकर्ता माने जाते हैं। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष हरि साहू ने कहा, “संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। पंडरिया मंडल में युवाओं को जोड़कर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना मेरी प्राथमिकता होगी।हरि साहू ने विशेष रूप से राजनादगांव लोकसभा के सांसद संतोष पांडे ,छत्तीसगढ़ विधानसभा के उत्कृष्ठ विधायक भावना बोहरा ,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष उमंग पांडे ,भाजपा मंडल अध्यक्ष पंडरिया रवीश सिंह ठाकुर सहित समस्त वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया है।







