पंडरिया।शासन द्वारा वीएसके एप के जरिये स्कूलों के कर्मचारियों व शिक्षकों का उपस्थिति अनिवार्य किया गया है।जबकि यह ऐप नियमित नहीं चल रहा है।कभी समय पर चेक इन नहीं होता तो कभी चेक आउट नहीं हो रहा है।शिक्षक व कर्मचारी आधे घंटे तक मोबाइल मर इसी कार्य मे लगे रहते हैं ,इसके बावजूद कई दिन चेक इन व चेक आउट नहीं हो पाता है।शासन द्वारा इसी के आधार पर वेतन बनाने को बात कही जा रही है।जबकि इसमें अनेक विसंगति है।जो दूर नहीं हो रही है।शासन इस विसंगति को दूर करने की बात कह रही है।जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है।यदि इस एप के आधार पर वेतन बनाई जाती है, तो अनेक कर्मचारियों का कार्य करने के बाद भी नहीं बन पायेगा।इसकी तकनीकी गलती का परिणाम कर्मचारियों को भुगतना पड़ सकता है।

नेटवर्क नहीं-ब्लाक सहित जिले के अधिकांश वनांचल क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं है,जिसके चलते एप काम नहीं कर रहा है।ऐसे स्थानों के लिए अब तक कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।ऐसे स्थानों में डिवाइस देने की बात कही गई है किंतु अब तक कहीं इसकी व्यवस्था नहीं हुई है।बिना नेटवर्क के एप से उपस्थिति संभव नहीं है।
अवकाश नहीं दिखाता–वीएसके एप में कर्मचारियों की उपस्थिति दिखाई देती है जबकि कर्मचारी द्वारा लिया गया अवकाश प्रदर्शित नहीं होता है।अवकाश के दिन को अनुपस्थित दिखाता है।ऐसी स्थिति में अवकाश में होते हुए कर्मचारी अनिपस्थित माना जायेगा तथा उस दिन का वेतन कट जाएगा।जो कि गलत है।अवकाश के दौरान वेतन नहीं कटता जबकी वीएसके एप के आधार पर अनुपस्थित मानकर वेतन काट दिया जाएगा।
अलग -अलग कर्मचारियों के मोबाइल पर अलग -अलग निर्देश–एप में एक ही विद्यालय के कर्मचारियों के मोबाइल पर अलग-अलग निर्देश प्राप्त होते हैं।एक ही जगह पर रहने पर भी विद्यालय की दूरी अलग -अलग दिखाता है।विद्यालय में ही रहने पर दूरी 100 से 300मीटर तक दिखाती है।वहीं कोसी के मोबाईल में चेक आउट के समय चेक इन व किसी के मोबाइल पर एरर दिखाने लगता है।कर्मचारी विद्यालय पहुंचने के बाद आधे घंटे तक तथा अवकाश के बाद आधे घण्टे तक वीएसके एप के व्यस्त रहते हैं।इसके बाउजूद कई दिन कर्मचारियों को उपस्थिति नहीं हो पाती है।






