पंडरिया : सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे चलना हुआ मुश्किल, जिम्मेदार मौन


पंडरिया।यह तस्वीर नगर के जिला सहकारी बैंक के पास के राष्ट्रीय राजमार्ग की है।नगर के मुख्य मार्ग पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है।इसके अलावा स्टेट बैंक के पास पैदल चलना मुश्किल होता है।उक्त जगहों पर करीब 100 मीटर से अधिक लंबी सड़क में बड़े -बड़े गड्ढे बन गए हैं।जिसमे पानी व कीचड़ भरा रहता है।स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं सहित आम लोगों को इस जगह को पार करना मुश्किल होता है।सड़क के कीचड़ इनके ऊपर छटकने के साथ दुर्घटना भी यहां होती है।बाइक सवार गड्ढे ।के स्लिप होकर गिर रहे है।इस जगह का मरम्मत नहीं कराया जा रहा है ,जिससे खतरा बना हुआ है।उक्त एनएच सड़क क्रमांक 130A का पोड़ी से मुंगेली तक करीब 55 किलोमीटर का निर्माण कार्य चल रहा है।किंतु नगर के गड्ढों को नहीं भरने से परेशानी बढ़ गयी है।