पंडरिया।ब्लाक के ग्राम कोलेगांव में मां महामाया मंदिर में कलश चढ़ाया गया।जिसमें समस्त ग्रामवासियों ने शामिल होकर कलश चढ़ाया। आशीष कुमार शास्त्री द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए मां महामाया मंदिर में कलश चढ़ाया गया। जिसमें मुख्य यजमान शोभा रामकुमार शर्मा के द्वारा पूजा अर्चना किया गया।इसके साथ ही श्री सप्त चंडी महायज्ञ का आयोजन 10 फरवरी से 18 फरवरी तक ग्राम कोलेगांव में किया गया। जिसके समापन दिवस में मां महामाया मंदिर का कलश एवं प्राण प्रतिष्ठा पूजा किया गया और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री सप्त चंडी महायज्ञ मे आसपास के ग्रामीण लोग पहुंचकर पूण्य लाभ प्राप्त किया।यज्ञ में मुख्य रूप से ग्रामीण दिनेश पांडे ,सुरेश पांडे, शैलेंद्र पांडे ,रामाधार शर्मा , तोमन प्रसाद शर्मा, शंभू प्रसाद शर्मा, रामकुमार शर्मा ,राजीव शर्मा, पवन कुमार शर्मा, केदार शर्मा, विनय शर्मा, राकेश शर्मा एवं समस्त ग्राम वासी कोलेगांव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।







