पंडरिया।कोटवार एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ के पंडरिया इकाई द्वारा शुक्रवार को तहसील स्तरीय एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया तथा विभन्न मांगों के निराकरण के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौपा ।जिसमें सभी कोटवार की उपस्थिति रही।
कोटवारों के के प्रमुख मांग में कोटवारों को नियमित करते हुए राजस्व विभाग में संविलियन किये जाने,
कोटवारों के पारिश्रमिक में वृद्धि करते हुए न्यूनतम 15 हजार मासिक किया जाने,कोटवारों की नियुक्ति में हो रहे भ्रष्टाचार को दूर करते हुए कोटवारों के परिवार के सदस्यों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जावे।कोटवारों के पदनाम, शासकीयकरण एवं वेतनमान निर्धारण किया जावे। झूठे आरोपों के आधार पर बिना सही तथ्यों की जानकारी लिए कोटवारों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाहियों पर रोक लगाया जावे। कोटवारों से अनावश्यक बेगारी न लेने संबंधी आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए।नगर पालिका निगम में कोटवारों की नियुक्ति पर लगाया गया प्रतिबंध तत्काल हटाया जाने की मांग शामिल है।इस दौरान अध्यक्ष दिलीपदास मानिकपुरी,छोछु सिंह सचिव, कीसुन दास, लछमनदास, सुरेश,सत्रोहन, श्रवण दास, मिथुन साकत,बुधसिह, दौआ सिह, धर्मेन्द्र, जानु, महेश, पुजेरी, केजहादास, देवा, भगतराम ,सरदार , गोविंद व सभी कोटवार उपस्थित थे।







