पंडरिया : कुकदूर मार्ग ओर हार्वेस्टर ने पिकअप को मारी टक्कर

पंडरिया-नगर के कुकदूर मार्ग पर सोमवार सुबह 5 बजे एक हार्वेस्टर ने सड़क पर खड़ी पिकअप को ठोकर मार दिया।हार्वेस्टर तेज गति से कुकदूर की ओर जा रही थी।इसी बीच झपकी लगने के कारण सड़क पर खड़े पिकअप को घसीटते हुए आगे ले गई।हालांकि कोई जानमाल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।किसी को कोई चोट नहीं आई है।