पंडरिया।ब्लाक के ग्राम पंचायत भेलकी के आश्रित ग्राम तेलियापानी (धोबे) में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान के तीन बैलों की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलाब सिंह/महपाल पिता का घर के तीनों बैल खेतो में चल रहे थे।अचानक तेज बारिश के साथ गिरी।बिजली की चपेट में आने से तीनों बैलों की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां खेती-किसानी पूरी तरह बैलों पर निर्भर है। ट्रैक्टर आदि मशीनें यहां चल नहीं पाती। वर्तमान में धान की बुआई का समय चल रहा है और किसान दो बैलों के सहारे से ही खेती करते हैं। एक साथ तीन बैलों की मौत से किसान परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट आ गया है। अब खेती करना बेहद मुश्किल हो जाएगा।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता/मुआवजा देने की मांग की है।जिससे वह नए बैल खरीदकर खेती का काम शुरू कर सके।






