पंडरिया।विधायक भावना बोहरा ने गुरुवार को नगर पालिका परिषद पंडरिया में निर्माणाधीन विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग बिसेसरा पुल से गांधी चौक होते हुए मुंगेली मार्ग तक 4.55 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि
इस सड़क के निर्माण से नगरवासियों को बेहतर यातायात सुविधा, सुरक्षित आवागमन और आधुनिक आधारभूत संरचना का लाभ मिलेगा। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। श्रीमती बोहरा ने कहा कि हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा मिले जिसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, मंडल अध्यक्ष रविश ठाकुर , जनपद अध्यक्ष नंदनी साहू , चंद्र कुमार सोनी, वीरेन्द्र शर्मा , कल्याण सिंह सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं नगरवासी उपस्थित रहे।







