

पंडरिया । पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर शुक्रवार को ब्लाक के ग्राम करपी गोड़ान में जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुई।उन्होने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जन चौपाल में प्रमुख रूप सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है या नही इसे देखना हमारे लिए जरूरी है। गांव में क्या क्या समस्या है,उसे जानना हम सबकी जिम्मेदारी है। अपनी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे जन चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्या जानने आये हैं।उन्होने कहा कि समस्याओं इसका निराकरण किया जायेगा।







