पंडरिया।उक्त स्थल पर अनेक गरीब, मजदूर लोग वर्षो से निवास कर रहे है। शासन से आवास की सुविधा नही मिलने के कारण झोपड़ियों में रहने के लिए मजबूर है। पीने के लिए पानी की सुविधा नही है। नहाने के लिए तालाब में जाने पर इन्हें तालाब में नहाने से मना किया जाता है। छोटे छोटे बच्चे,बुजुर्ग, महिलाए है। बारिश का समय है। जीव जंतुओं का घर में घुसने व काटने का भय बना रहता है। आवास की सुविधा नही होने के कारण बहुत से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनके पास रोजगार नही है। पक्षी मारकर झाड़ू बेचकर अपना जीवन यापन कर रहे है। इसके लिए शासन से आग्रह है कि इन महिलाओं को रोजगार के लिए बुनाई कढ़ाई जैसे प्रशिक्षण देकर इन्हे आत्म निर्भर बनाने पर विशेष ध्यान देवे।


ताकि इन लोगो का रोजगार का साधन बन सके। बच्चो का जन्म प्रमाण पत्र न होने के कारण बच्चो का स्कूलों में दाखिला नहीं हुआ है। जिसके लिए टीम द्वारा अभिभावकों को आश्वासन दिया गया है। की जल्द से जल्द बच्चो का जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर बच्चो का दाखिला कराएंगे। ताकि बच्चो का भविष्य बेहतर बन सके। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के द्वारा शासन से विनम्र अनुरोध है कि इन लोगो को जल्द से जल्द रहने के लिए आवास की सुविधा दी जाए। ताकि मजदूर लोग शासन की सुविधा का लाभ ले सके।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवम अपराध नियंत्रण ब्यूरो जिलाध्यक्ष मलायिका सिंह राजपूत वॉलंटियर लकी सिंह व कुलपति दास मानिकपुरी जी उपस्थित रहे।