राजकुमार सिंह ठाकुर
पंडरिया । एनएसयूआई पंडरिया द्वारा सोमवार को पुलवामा के शहीदों को केंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान छात्र नेता एन एस यू आई जिला महासचिव रवि मानिकपुरी ने कहा कि 14 फ़रवरी 2019

देश का वह काला दिन था,जिसमे 41 जवान शहीद हुए तथा 35 जवान घायल हुये थे। पुलवामा हमला 14 फरवरी 2019 वह दिन था, जो देश के हर भारतीय को स्तब्ध कर दिया था।भारत माँ के वीर सपूतों की यह कुर्बानी को देश कभी नही भूलेगा।हमे गर्व होता है कि हमारे देश के जवानों के रहते हमारे देश पर कोई आँख दिखा नही सकता। सम्पूर्ण भारतवासी हमारे जवानो के कारण ही सुरक्षित है।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जा रहे वाहनों के काफिले पर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथापोरा में एक वाहन-जनित आत्मघाती हमलावर ने हमला किया था।
हमले की जिम्मेदारी इस्लामी आतंकवादी ने ली थी
भारतीय जांच में 19 आरोपियों की पहचान की गई। अगस्त 2021 तक, छह अन्य लोगों के साथ मुख्य आरोपी को मार दिया गया था।नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष घनश्याम साहू सम्बोधित करते हुए कहा कि देश का यह काला दिन देश कभी नही भूलेगा हम वीर जवानो की कुर्बानी कभी नही भूलेंगे।युवा कांग्रेस जिला महासचिव मनीष शर्मा ने कहा कि किसी भी देश में आतंकी हमला सम्पूर्ण विश्व के लिए दुर्भाग्य है। जिसका निंदा करता हूँ, हमारे वीर जवाओं को नमन करता हूँ।
इस दौरान अकबर खान एल्डरमेन, हाकिम खान, प्रताप ध्रुवे, रत्नेश्वर विश्वकर्मा सुखदेव निषाद, साजिया खान,सिम्मी मेहता, रानी, आरती,भजन जोगी, तेजस्वी जायसवाल आशु साहू,अमर दास,सूरज जांगड़े,आशु टण्डन,आकाश पॉल डेविड, व बहुत संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।