पंडरिया-बाबा गुरु घासीदास के 269वीं जयंती के अवसर एवं 18 दिसम्बर के पावन सानिध्य में 17 दिसम्बर बुधवार को निः शुल्क स्वास्थ्य मेगा शिविर एवं निः शुल्क जॉच व दवाईयों का वितरण किया जाएगा।गजपाल पात्रे ने बताया कि शिविर दोपहर 12 बजे से 05 बजे तक जैतखाम के पास घोघरापारा पंडरिया में रखा गया है।जिसमें डॉ. श्रेयाशं पारख,एम.एस. आर्थोपेडिक हड्डी रोग विशेषज्ञ।डॉ. प्रतीक मिश्रा एम.डी. मेडिसीन।
डॉ. रोशनी पाटले स्त्री रोग सलाहकार।डॉ. रविन्द्र कुमार शर्मा ,एम.डी. पीडियाट्रिक्स (शिशुरोग विशेषज्ञ)।डॉ. जितेन्द्र बंजारा फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा परीक्षण किया जाएगा।








