


पण्डरिया । पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेंद्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने लगातार असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कारवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम बिरकोना में कुछ जुआरियों के द्वारा 52 पत्ती ताश के माध्यम से रुपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी के द्वारा पुलिस टीम तैयार कर मुखबीर के बताए पते पर जाकर छापा मार कार्यवही किया। जहां पर जुआ खेलने वाले पुलिस को आते देख कर भाग गये। मौके पर जुआ खेलते आरोपी 1.सुदामा बारमते पिता प्रहलाद बारमते उम्र 38 वर्ष बैरागपारा पंडरिया, पील्लू राम पिता लक्ष्मण बारमते उम्र 46 वर्ष वार्ड नंबर 14 सडक पारा पाण्डातराई, नवल कुमार ओगरे पिता मन्नु राम ओगरे उम्र 27 वर्ष घोघरा पारा पंडरिया व नरेन्द्र बंजारे पिता नारायण बंजारे उम्र 29 वर्ष घोघरा पारा पंडरिया को रंगे हाथों पकडा गया। आरोपीयों से कुल नगदी रकम 35,200/ रूपये एवं 52 पत्ती तास व घटना स्थल से 01 नग दरी, 21 नग मोटर साइकल जप्त किया गया। थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि आरोपीयों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। यह कार्रवाई थाना पंडरिया क्षेत्रान्तर्गत लगातार जारी रहेगी।






