पंडरिया। पंडरिया थाना में 17जुलाई बुधवार को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था,कि वे 19 अप्रेल को अपने पत्नी व बच्चे के साथ ग्राम झजपुरी थाना लोरमी जिला मुगेंली जा रहा था।इसी समय करीब 12.30 बजे दोपहर को ग्राम पेंड्री के आगे लोरमी-पंडरिया मुख्य सडक पहुचा था कि उसी समय पीछे से तीन अज्ञात व्यक्ति अपने मुह में नकाब बांधे मोटर सायकल में आये और शर्ट के जेब में रखे मोबाईल को लूट कर ले गये।जिसकी रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में अज्ञात लूटेरो के विरूद्ध धारा 394,34 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर उचित दिशा-निर्देश प्राप्त कर, त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर टीम गठीत कर पंडरिया पुलिस आरोपी पता साजी में जुट गये।साथ ही अज्ञात आरोपियो का हुलिया व गाडी के बारे में मुखबीर को बताकर तैनात किया गया।18जुलाई को मुखबीर द्वारा बताये हुलिया व गाडी के आधार पर आरोपियो रंजीत कुमार गायकवाड पिता शिवाराम गायकवाड उम्र 19 साल निवासी नवागांव हटहा.महेन्द्र बर्मन पिता अर्जुन बर्मन उम्र 23 वर्ष निवासी कुम्ही थाना पाण्डातराई को पकडा गया।पकडे गये आरोपियो से कडाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया।
पकडे गये दोनो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।इसके साथ ही लूट के मोबाईल व आरोपी द्वारा प्रकरण में प्रयुक्त मोटर सायकल को भी जप्त किया गया।प्रकरण के एक अन्य आरोपी भारत बंजारे पिता दिलीप बंजारे निवासी नवागांव हटहा के बारे में पता किया गया। जो अपने निवास से फरारल होना बताया गया।जिसकी खोजबीन जारी है।
पकडे गये दोनो आरोपियो को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनीष मिश्रा, सउनि. पंचराम वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश्वर कोसरिया, आरक्षक- द्वारिका चंद्रवंशी, ईश्वर चंद्रवंशी, प्रभाकर बन्छोर, मआर.रतनी मरावी एवं साईबर सेल कबीरधाम का विशेष योगदान रहा।






