पंडरिया : क्षेत्र में बरसे बादल, लगातार बारिश से झड़ी जैसा माहौल।किसानों के चेहरे खिले


पंडरिया।नगर सहित ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार शाम से लगातार बारिश हो रहा है।जिससे झड़ी जैसी स्थिति बनी हुई है।बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है वहीं नदी-नालों सहित क्षेत्र में भूजल स्तर बढ़ने से पेयजल की समस्या से निजात मिली है।हालांकि इस बार मानसून देर से आया है,जिसके चलते लोग मानसून का इंतजार कर रहे थे। रविवार शाम को यह इंतजार खत्म हुआ।रविवार शाम से रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है।बारिश में देर होने से चिंतित नजर आ रहे किसान के चेहरे खिल गए हैं।बारिश के बाद अब राहत महसूस कर रहे हैं।कृषक यशवंत चन्द्राकर ने बताया कि धान के फसल के थरहा लग चुका है।बरसात होने बाद थरहा बढ़ने पर रोपाई कार्य होगा।उन्होंने बताया कि बरसात में देर होने के कारण फसल बुआई में कुछ देरी संभव है,लेकिन यह बारिश धान के फसल के अनुकूल हो रहा है।
खेती कार्य मे तेजी-बरसात का इंतजार खत्म होने के बाद अब खेती कार्य मे तेजी आएगी।किसान बरसात होने के बाद खेती कार्य के लिए खेतो में दिखाई देने लगे हैं।खेतों की सफाई व फसल के लिए खेत तैयार करने जुट गए हैं।वहीं अधिकतर किसान रोपाई के थरहा भी तैयार कर रहे हैं।