पंडरिया : बरेजहापारा में खराब ट्रांसफॉर्मर के कारण होती थी बिजली की समस्या…विधायक के निर्देश पर तत्काल लगाया गया ट्रांसफार्मर


पंडरिया।ब्लाक के ग्राम बरेजहापारा में खराब ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जिसे पंडरिया विधायक भावना बोहरा के निर्देश पर तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाया।युवा मोर्चा दूल्लापुर के अध्यक्ष परमेश यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी विधायक भावना बोहरा के संज्ञान में आया, उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और समस्या के शीघ्र समाधान के लिए निरंतर पहल की।जिसके परिणामस्वरूप मंगलवार को ग्राम बरेजहा पारा में 100 केवी नया ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया।जिससे पूरे गांव में खुशी और राहत मिली है।


उन्होंने बताया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उनका त्वरित समाधान कराना ही विधायक भावना बोहरा की कार्यशैली की पहचान है। विकास, जनसेवा और क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के प्रति उनका समर्पण वास्तव में अनुकरणीय है।