पंडरिया-नगर के सन्तोष जाधव उम्र-55 वर्ष शुक्रवार व शनिवार की दरम्यानी रात को घर से निकल गया था,जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।जिसका शव रविवार को नगर के गोपीबंद तालाब में बरामद हुआ।मिली जानकारी के अनुसार मृतक श्री जाधव 13 व 14 अक्टूबर के मध्य रात्रि घर से लुंगी पहनकर निकला था,सुबह घर वालों ने देखा तो वह घर मे नहीं था। शनिवार को आस-पास व परिवार में तलाश की गई।पता नहीं चलने पर शनिवार रात थाने में गुमशुदगी की सूचना थाने में दी गई थी।रविवार उसका शव गोपिबन्द तालाब में मिला।बच्चों ने सुबह नहाते समय मृतक के शव को देखा ,जिसके पश्चात पुलिस को सूचना दी गई।मृतक नगर में वेल्डिंग का काम करता था।थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर ने बताया कि यह प्रथम दृष्टया घटना लग रहा है।शरीर मे कहीं चोट के निशान नहीं है।पीएम उपरांत शव को परिवार जनों को सौप दिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।

- October 15, 2023
पंडरिया : नगर के गोपीबन्द तालाब में मिला संतोष का शव,शुक्रवार की रात घर से निकला था मृतक
- by Raju Verma