पंडरिया।ब्लॉक के ग्राम डोमसरा में स्थित भारत माता स्कूल परिसर में स्कूली बच्चों व शिक्षकों ने पौधारोपण किया।जिसमें कदम्ब, गुलमोहर,नीम सहित अन्य 12 पौधे रोपित किये गए।जिसकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाया गया,साथ ही सभी बच्चों ने पौधारोपण पश्चात इनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।इस दौरान विद्यालय के शिक्षक ओपी चंद्राकर,
लेखाराम यादव,
मोरध्वज चंद्राकर,
पृथ्वीराज यादव,
जगमोहन पटेल,
प्रतिभा चंद्राकर,प्रधान पाठक मोहन राजपूत,शिक्षक प्रवीण तिवारी,यशवंत पाठक सहित स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।







