पंडरिया।ब्लाक के ग्राम पंचायत पिपरखूंटी स्थित पूर्व प्राथमिक शाला में आयोजित प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें बच्चों को गणवेश व पुस्तक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य दिनेश कोसरिया मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित थे।उन्होंने सभी बच्चों को नियमित स्कूल आने तथा अच्छी शिक्षा ग्रहण करने की बात कही।साथ ही शिक्षा के साथ नैतिक व व्यवहारिकता का गुण विकसित करने की बात कही।इस अवसर पर उप सरपंच प्रभात ठाकुर, शिक्षा समिति अध्यक्ष बाराती यादव, जुथेल यादव, लोरिक यादव, राकेश बंजारा, शिवकरण निषाद, विद्यालय के प्रधान पाठक रामनारायण कोशरिया, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
पौनी में भी मनाया गया प्रवेश उत्सव– सोनपुरी संकुल स्थित पूर्व माध्यमिक शाला पौनी में भी गुरुवार को शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।जहां जनपद सदस्य दिनेश कोशरिया,सरपंच रवि साहू व शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजू साहू ने पलकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चों का दाखिला स्कूल में कराएं तथा नितमित रूप से विद्यालय भेजें।साथ ही कहा कि शासकीय विद्यालयों में योग्य व कुशल शिक्षक कार्यरत हैं जो बच्चों के भविष्य गढ़ने का कार्य करते हैं।शासन द्वारा भी बच्चों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है,इस दौरान बच्चों को गणवेश व पुस्तक प्रदान किया गया तथा तिलक लगाकर मीठा खिलाया गया।इस दौरान प्रधान पाठक रामभाऊ जायसवाल, नवीन जायसवाल,ग्रामीण व बच्चे उपस्थित थे।







